अम्बिकापुर,27 मार्च 2026 (घटती-घटना)। शहर में बुधवार को निकली धार्मिक रैली के दौरान कक्षा 11वीं व 12वीं के छात्रों को बात करने और फोटो दिखाने के बहाने बलपूर्वक ले जाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामले में केस दर्ज कर लिया है,और अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है। संत पाल मिशन स्कूल में कक्षा 11 वीं की परीक्षा दिए घुटरापारा निवासी एक छात्र ने पुलिस को बताया है कि 25 मार्च को वह शाम करीब 8 बजे चैत्र नवरात्रि के अवसर पर निकले शोभायात्रा को देखने के लिए अपने दोस्त के साथ महामाया रोड गया था। महामाया चैक में बालाजी पटाखा दुकान के पास गोलू नाम के लडके ने तुम्हारा कोई फोटो भेजा है,बात करना है,कहते हुए किनारे चलने के लिए कहा,इसके बाद छात्र और उसके साथी को पकडकर वे गली में ले गए। यहां गोलू,कोया डान,रितिक व करण मौजूद थे,जो गाली-गलौज करते हुए,ज्यादा हीरो बनते हो कहकर जान से मारने की धमकी देने लगे और हाथ-मुक्का, कड़ा से मारपीट किए। मारपीट में दोनों को चोटें आई हैं। एक अन्य घटना में विक्टोरिया पाब्लिक स्कूल में कक्षा 12 वीं का परीक्षा दिया छात्र अपने भाई दिब्यांश सिंह राजपूत के साथ चैत्र रामनवमी रैली में शामिल होकर डीजे बाजा में नाचते हुए दुर्गा मंदिर से महामाया मंदिर जा रहा था। रैली महामाया रोड में आनंद किराना स्टोर सुपर मार्केट के पास पहुंची थी। करीब 8.30 बजे रात सुजल जायसवाल कुछ बात करना है कहते हुए रैली से बाहर आने के लिए कहा। जब वह रैली से बाहर जाने से मना किया तो सुजल उसको पकडकर आनंद किराना दुकान के बगल गली में ले जाने लगा,इस दौरान रोहित नामक लडका पीछे से लात मारकर गाली देते हुए आगे चलने के लिए कहा। यहां सुजल,रोहित एवं संदीप ने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का,लात, कड़ा से मारपीट की घटना को अंजाम दिया। दोनों मामले में पुलिस ने आरोपितों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur