Breaking News

कोरिया@पेट्रोल-डीजल सस्ता : आम जनता को बड़ी राहत केंद्र के फैसले का किया स्वागत…

Share


कोरिया,27 मार्च 2026 (घटती-घटना)।
वैश्विक स्तर पर बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में बड़ी कटौती की घोषणा की है, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले को देशभर में राहतकारी कदम के रूप में देखा जा रहा है।
सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल दोनों पर लगभग 10 प्रति लीटर की कमी लागू की गई है, इस बदलाव के बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 से घटाकर 3 प्रति लीटर और डीजल पर 10 से घटाकर शून्य कर दी गई है, इस निर्णय से सीधे तौर पर आम उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ कम होगा, पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में यह कटौती न केवल आर्थिक राहत का माध्यम बनेगी, बल्कि देश की विकास गति को भी मजबूती देगी। ऐसे समय में जब वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है, यह निर्णय आम जनता के लिए राहत भरी खबर साबित हो रहा है।
महंगाई पर असर और आर्थिक राहत
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी का असर व्यापक होता है,क्योंकि यह सीधे परिवहन लागत से जुड़ा होता है,ईंधन सस्ता होने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम कम होने की संभावना बढ़ेगी परिवहन खर्च घटेगा, किसानों,मजदूरों और छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी,उद्योग,पर्यटन और सेवा क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा,ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक सस्ती सेवाओं की पहुंच आसान होगी, विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कदम महंगाई को नियंत्रित करने में सहायक होगा और आर्थिक गतिविधियों को गति देगा।
जनहित में बड़ा निर्णय
वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच यह फैसला सरकार की दूरदर्शी नीति को दर्शाता है। आम नागरिकों में इस निर्णय को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है, लोगों का कहना है कि इससे घरेलू बजट पर पड़ने वाला दबाव कम होगा और जीवनयापन थोड़ा सहज बनेगा।
स्थानीय स्तर पर स्वागत
इस फैसले का स्थानीय स्तर पर भी स्वागत किया गया है, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने इसे जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह निर्णय आम जनता को राहत देने के साथ-साथ देश में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार करेगा,उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार जनता के हितों को प्राथमिकता दे रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply