Breaking News

लखनपुर@ लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कुन्नी पहुंचकर की जनता से भेंट,सड़क का किया निरीक्षण

Share

लखनपुर,26 मार्च 2026 (घटती-घटना)। लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रबोध मिंज ने शुक्रवार को कुन्नी क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने यहां स्थानीय जनता से भेंट-मुलाकात की और क्षेत्र की सड़कों का जायजा लिया। विधायक जी ने कुन्नीवासियों की समस्याओं को सुना और विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण एवं सुधार संबंधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में कुन्नी मंडल अध्यक्ष रवि महंत,विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू,महामंत्री विक्रम सिंह,भैयालाल साहू, देवनारायण यादव, कुलदीप अग्रवाल, गुलाब प्रजापति, अजय सोनी, पारस राजवाड़े, सहदेव मझवार, हंसकुमार, संजय साहू, धर्मपाल राजवाड़े, पवन प्रजापति, आरती प्रजापति, अनूप सिंह, संजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। विधायक प्रबोध मिंज ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply