Breaking News

अम्बिकापुर@समभाव महिला मंच ने व्रती बहनों को किया फल वितरण

Share

अम्बिकापुर,25 मार्च 2026 (घटती-घटना)। चैत्र नवरात्र के अवसर पर समभाव महिला मंच द्वारा शहर के मंदिरों में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी व्रती बहनों के लिए फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा व भक्तिभाव से किया, जिसमें मंच से जुड़ी सदस्यों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। बता दें कि समभाव महिला मंच विविध समाज की बहनों का एक साझा मंच है। इस मंच के द्वारा प्रतिवर्ष भारतीय संस्कृति से जुड़े विविध पारंपरिक पर्व व त्यौहार पूरी श्रद्धा, आस्था, भक्तिभाव और उल्लास से मनाया जाता है। समभाव महिला मंच की सदस्य बहनों ने नगर के दुर्गा मंदिर, गौरी मंदिर और समलाया मंदिर में अलग-अलग समूह में शामिल होकर व्रती बहनों के लिए फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिससे समरसता, सौहार्द्र व सद्भाव का वातावरण निर्मित हुआ। इस दौरान गौरी मंदिर में मधु चैदहा,श्वेता गुप्ता,हिना रिजवी,ज्योति द्विवेदी,रीना जायसवाल, नीलम राजवाड़े,वसुधा तिवारी उपस्थित रहीं।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply