Breaking News

अम्बिकापुर@प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संजय पार्क में 15 हिरणों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की जांच हेतु कमेटी का गठन किया

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 मार्च 2026 (घटती-घटना)। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री दीपक बैज के सरगुजा दौरे के दौरान उनके निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संजय पार्क में 15 हिरणों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की जांच हेतु एक जांच कमेटी का गठन कर दिया है। पूर्व केबिनेट मंत्री श्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में गठित इस 6 सदस्यों के जांच दल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक , श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं निगम में नेता प्रतिपक्ष शफ़ी अहमद,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री द्वितेंद्र मिश्रा,एवं जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के महामंत्री श्री हेमंत तिवारी और अनूप मेहता को शामिल किया गया है। संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से हिरणों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि विष्णुदेव सरकार जंगल के साथ ही साथ जंगली जीव जंतुओं की रक्षा में भी विफल रही है। उन्होंने कहा था कि बड़े अधिकारियों को जवाबदेही से बचाने के लिए छोटे कर्मचारियों पर कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश उपरांत आज जांच दल ने बैठक कर जांच के बिंदु निर्धारित कर लिए हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply