Breaking News

लखनपुर@पंडो जमीन कब्जा मामले में आज एसडीएम न्यायालय में सुनवाई की हुई शुरुआत

Share

लखनपुर,24 मार्च 2026 (घटती-घटना)। तहसील लखनपुर अंतर्गत ग्राम राजाकटेल में विशेष संरक्षित पंडो जनजाति की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में आज 23 मार्च 2026 को एसडीएम न्यायालय उदयपुर में सुनवाई हुई एसडीएम वनसिंह नेताम ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर प्रारंभिक सुनवाई की, सुनवाई के दौरान पाया गया कि भूमि आदिवासी (पंडो जनजाति) समुदाय की है और उस पर अवैध अतिक्रमण किया गया है भारी संख्या मे पहुंचे थे पंडों समाज के लोग एसडीएम न्यायालय मामले की अगली सुनवाई अब 7 अप्रैल 2026को निर्धारित की गई है। लगभग 2 माह पूर्व पंडो जनजाति के सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्टर, एसपी और आईजी को ज्ञापन देकर बिहार-झारखंड आदि राज्यों से आए मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा आदिवासी जमीन पर कब्जे की शिकायत की थी। कब्जा हटाने की मांग के बाद थाना में अलग शिकायत भी दर्ज कराई गई थी यह मामला वर्तमान में एसडीएम न्यायालय में चल रहा है। पूरे क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है। पुलिस एवं प्रशासन आगे की जांच व कार्रवाई में जुटा हुआ है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply