Breaking News

कोरिया@सरगुजा ओलंपिक में कोरिया का शानदार प्रदर्शन,10 स्वर्ण पदकों पर कब्जा

Share


कुल 26 पदक जीतकर खिलाडि़यों ने बढ़ाया जिले का मान, कलेक्टर ने दी बधाई…
-संवाददाता-
कोरिया,24 मार्च 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा ओलंपिक 2026 में कोरिया जिले के खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है, प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट की उपस्थिति में किया था,इस आयोजन में विभिन्न जिलों के खिलाडि़यों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें कोरिया के प्रतिभागियों ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।
बता दे की कोरिया जिले के खिलाडि़यों ने विभिन्न खेल विधाओं में खेल अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 26 पदक अपने नाम किए, इनमें 10 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं,यह उपलब्धि खिलाडि़यों की मेहनत,अनुशासन और टीम भावना का परिणाम मानी जा रही है, स्वर्ण पदकों में बैडमिंटन अंडर-17 (सिंगल्स व डबल्स बालिका),फुटबॉल सीनियर बालिका, वॉलीबॉल जूनियर बालिका, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, रिले रेस तथा शॉट पुट जैसी स्पर्धाओं में सफलता हासिल की गई। वहीं रजत पदक 100 मीटर दौड़,लंबी कूद, तीरंदाजी, बैडमिंटन,वॉलीबॉल और फुटबॉल में मिले,कांस्य पदकों में 400 मीटर दौड़, तीरंदाजी,रिले रेस,कबड्डी,वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं,इस शानदार प्रदर्शन से पूरे जिले में खुशी का माहौल है और खिलाडि़यों के प्रयासों की सराहना की जा रही है,कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने सभी विजेता खिलाडि़यों को बधाई देते हुए कहा कि जिले के खिलाडि़यों में प्रतिभा और जुझारूपन की कोई कमी नहीं है,उन्होंने खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हार से सीख लेकर दोगुनी मेहनत के साथ आगे बढ़ने से ही सफलता प्राप्त होती है, सरगुजा ओलंपिक में मिली इस सफलता ने कोरिया जिले को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई है और आने वाले समय में खिलाडि़यों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply