Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अम्बिकापुर@मेडिकल कॉलेज की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, 34 मकान जमींदोज

Share


विरोध में पथराव,हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
अम्बिकापुर,24 मार्च 2026 (घटती-घटना)।
शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगापुर स्थित मेडिकल कॉलेज की जमीन को कब्जामुक्त कराया। राजस्व और प्रशासनिक अमले की संयुक्त टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाकर 34 मकानों को जेसीबी से ढहा दिया।
तहसीलदार उमेश्वर बाज ने बताया कि गंगापुर में मेडिकल कॉलेज के लिए 15 एकड़ जमीन आरक्षित है। इसमें से करीब 4 एकड़ भूमि पर 36 लोगों ने अतिक्रमण कर मकान बना लिया था। वर्ष 2020 से ही अतिक्रमणकारियों को लगातार नोटिस दिए जा रहे थे। 15 दिन पहले अंतिम नोटिस भी जारी किया गया था,लेकिन इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। मंगलवार सुबह प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। 36 में से 34 मकानों को जमींदोज किया गया,जबकि दो मकान मालिकों को हाईकोर्ट से स्टे मिलने के कारण उनके मकानों पर कार्रवाई नहीं की गई। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान कुछ लोगों ने जेसीबी पर पथराव किया और मशीन के सामने खड़े होकर कार्रवाई रोकने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाली और लोगों को हटाकर कार्रवाई जारी रखी। कार्रवाई के दौरान एसडीएम फागेश कुमार और एएसपी अमलोक सिंह ढिल्लो मौके पर मौजूद रहकर पूरे अभियान की निगरानी करते रहे। एसडीएम फागेश सिन्हा ने बताया कि कब्जाधारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी,लेकिन सुनवाई के बाद बेदखली के आदेश जारी हुए थे। इसके बाद दोबारा याचिका दायर की गई,जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।
15-20 साल से रह रहे थे लोग,उजडऩे का दर्द
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले 15 से 20 वर्षों से यहां रह रहे थे और शासन द्वारा उन्हें बिजली-पानी जैसी सुविधाएं भी मिल रही थीं। लोगों ने आरोप लगाया कि शुरुआत में प्रशासन ने कोई रोक-टोक नहीं की, लेकिन अब अचानक हटाया जा रहा है। मकान टूटने के बाद लोग अपना सामान खुले में रखकर चिलचिलाती धूप में भटकते नजर आए। प्रभावित परिवारों ने पुनर्वास की मांग भी उठाई है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply