Breaking News

खड़गवां@ जनपद अधिकारी सुस्त… कर्मचारी चुस्त!खड़गवां जनपद की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Share

खड़गवां,23 मार्च 2026 (घटती-घटना)। जनपद पंचायत खड़गवां की कार्यप्रणाली इन दिनों सवालों के घेरे में है, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का आरोप है कि जहां एक ओर जिम्मेदार अधिकारी निष्कि्रय नजर आ रहे हैं,वहीं कुछ कर्मचारी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रभार संभालते दिखाई दे रहे हैं, इस स्थिति ने प्रशासनिक व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार जनपद क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं—जैसे मनरेगा, पंचायत विकास एवं निर्माण कार्य—की जिम्मेदारी निर्धारित नियमों के अनुसार अलग-अलग अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी जानी चाहिए। लेकिन वर्तमान में कुछ कर्मचारियों के पास एक साथ कई योजनाओं का प्रभार होने की बात सामने आ रही है। इससे कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जनपद स्तर पर अधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं और नियमित निरीक्षण करें,तो योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव है। लेकिन वर्तमान व्यवस्था में योजनाओं का संचालन कुछ सीमित कर्मचारियों तक सिमटता नजर आ रहा है,जिससे कार्यप्रणाली में असंतुलन उत्पन्न हो रहा है, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है,उनका कहना है कि यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि किन कर्मचारियों के पास कौन-कौन सी योजनाओं का प्रभार है और क्या यह नियमों के अनुरूप है,साथ ही जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए, अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिला प्रशासन इस मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या जनपद पंचायत खड़गवां की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाते हैं, फिलहाल यह मामला प्रशासनिक सुस्ती और कार्य विभाजन की अव्यवस्था का उदाहरण बनकर सामने आ रहा है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply