Breaking News

अम्बिकापुर@तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को कुचला,युवक की मौत

Share


पत्नी-बच्चे को पहले उतारने से टली बड़ी अनहोनी
अम्बिकापुर,23 मार्च 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे सकालो पेट्रोल पंप के पास रविवार रात तेज रफ्तार टमाटर लोड पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय युवक ने कुछ ही देर पहले अपनी पत्नी और बच्चे को बाइक से उतार दिया था, जिससे वे बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मुनेश्वर राम (33 वर्ष) निवासी रामनगर, थाना कोतवाली के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल गिधाबहना गया हुआ था। रविवार शाम सभी वापस लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे जब वे अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग स्थित सकालो पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो मुनेश्वर पेट्रोल डलवाने के लिए बाइक लेकर आगे बढ़ा, जबकि पत्नी और बच्चे को किनारे उतार दिया। इसी दौरान प्रतापपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार टमाटर लोड पिकअप (क्रमांक यूपी 64 सीटी 1119) ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सडक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों का संचालन लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply