बूथ व ग्राम कमेटियों के गठन को लेकर कार्यक्रम तय
अम्बिकापुर,22 मार्च 2026 (घटती-घटना)। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज 23 मार्च को सरगुजा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे ग्राम, वार्ड और बूथ कमेटियों के गठन के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने बताया कि बैज दोपहर 2 बजे बतौली के बोदा गांव में ग्राम व बूथ कमेटी गठन करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे लुंड्रा के बटवाही में बैठक लेंगे। वहीं शाम 6 बजे अंबिकापुर के रामानुज वार्ड में वार्ड और बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद प्रदेशाध्यक्ष अंबिकापुर रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे और 24 मार्च को प्रस्थान करेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur