Breaking News

अम्बिकापुर@राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में हुआ भव्य कवि सम्मेलन

Share


अम्बिकापुर,20 मार्च 2026 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय कवि संगम इकाई अंबिकापुर के तत्वावधान में इन्द्रवाटिका में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के साहित्य प्रेमियों की अच्छी खासी उपस्थिति रही और कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत निर्धारित समय दोपहर 3 बजे मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद कृष्णकांत पाठक ने सरस्वती वंदना की सुमधुर प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सपन सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एवं संरक्षक बीडी लाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्यामबिहारी पाण्डेय,डॉ. योगेन्द्र सिंह गहरवार,डॉ. पुष्पा सिंह, प्रेरणा, पूनम पाण्डेय,रंजीत सारथी, अंजू पाण्डेय,निष्ठा पाण्डेय,अंचल ओझा,अंजनी कुमार, गीता दुबे, रविन्द्र तिवारी,ममता चौहान,विनोद हर्ष, प्रकाश कश्यप,प्रताप पाण्डेय, देवेन्द्र दुबे और सौम्या सोनी सहित अन्य कवियों ने अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का संचालन राजेश पाण्डेय (संभागाध्यक्ष) एवं राजलक्ष्मी पाण्डेय (जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय कवि संगम सरगुजा) द्वारा किया गया।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply