Breaking News

अम्बिकापुर@रमजान के अंतिम जुम्मे पर पढ़ा गया नमाज,आज मनाई जाएगी ईद

Share

अम्बिकापुर,20 मार्च 2026 (घटती-घटना)। रमजान माह के अंतिम जुम्मे पर शुक्रवार को शहर की मस्जिदों में बड़ी संख्या में सामाज के लोगों ने नमाज अदा की। मस्जिदों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और नमाज के दौरान देश-प्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। जामा मस्जिद सहित शहर की प्रमुख मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए गए थे। नमाज को लेकर प्रशासन भी अलर्ट रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था भी सुचारु रखी गई, जिससे नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मौलानाओं ने अपने संदेश में रमजान के पाक महीने की अहमियत बताते हुए आपसी भाईचारे, सद्भाव और इंसानियत का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से समाज में शांति बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। वहीं, चांद दिखने के साथ ही शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। ईद को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है और लोग नए कपड़े, सेवईं व अन्य जरूरी सामान की खरीदारी में जुटे हैं। ईद के दिन सुबह शहर की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद लोग एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देंगे।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply