Breaking News

अम्बिकापुर@विश्व गौरैया दिवस : पक्षी संरक्षण का दिया संदेश,एडजुटेंट स्टॉर्क को नया जीवन

Share


संजय वन वाटिका में उपचार के बाद सुरक्षित विमोचन,वन विभाग की पहल सराही गई

अम्बिकापुर,20 मार्च 2026 (घटती-घटना)। विश्व गौरैया दिवस पर वनमंडल सरगुजा ने पक्षी संरक्षण का संदेश देते हुए आमजन से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने की अपील की। इस अवसर पर संजय वन वाटिका में रेस्क्यू किए गए एडजुटेंट स्टॉर्क का सफलतापूर्वक विमोचन किया गया। वन विभाग के अनुसार, यह दुर्लभ पक्षी होली के दिन उदयपुर क्षेत्र से घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया था। संजय वन वाटिका में उपचार और देखरेख के बाद पक्षी पूरी तरह स्वस्थ हो गया। इसके बाद वन्यजीव विशेषज्ञों की निगरानी में उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। वनमंडलाधिकारी अभिषेक जोगावत ने कहा कि गौरैया सहित सभी पक्षी पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों में दाना-पानी रखें, पेड़-पौधों का संरक्षण करें और पक्षियों के लिए अनुकूल वातावरण बनाएं।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply