घड़ी चौक पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी,बताया ऐतिहासिक निर्णय
अम्बिकापुर,20 मार्च 2026 (घटती-घटना)। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, सरगुजा ने धर्मांतरण विरोधी कानून का स्वागत करते हुए घड़ी चौक पर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोडकर और मिठाई बांटकर इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया। जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह कानून आदिवासी समाज की अस्मिता और संस्कृति की रक्षा के लिए जरूरी है। महापौर मंजूषा भगत ने इसे महिलाओं और कमजोर वर्गों के लिए सुरक्षा का महत्वपूर्ण कदम बताया। मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि इस कानून से जबरन धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगेगी और समाज में जागरूकता बढ़ेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur