Breaking News

सूरजपुर@कुदरगढ़ महोत्सव में बदलाव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अब 21 मार्च को करेंगे आगमन

Share


-संवाददाता-
सूरजपुर,19 मार्च 2026 (घटती-घटना)। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले कुदरगढ़ महोत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है,पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन 23 मार्च को होना था, लेकिन अब कार्यक्रम में संशोधन करते हुए उनका दौरा 21 मार्च 2026 को तय किया गया है, हालांकि, तीन दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव अपनी पूर्व निर्धारित तिथियों—23, 24 और 25 मार्च—को ही आयोजित किया जाएगा, इस बदलाव से महोत्सव के अन्य कार्यक्रमों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कुदरगढ़ ट्रस्ट के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अब 21 मार्च को दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा, उन्होंने कहा कि यह बदलाव प्रशासनिक कारणों से किया गया है,ताकि कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके,कुदरगढ़, जो सूरजपुर जिले के विकासखंड ओड़गी अंतर्गत स्थित है, क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल है,चैत्र नवरात्र के दौरान यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और इसी अवसर पर कुदरगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जाता है। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक आयोजन और विभिन्न सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं,जो क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाती हैं, ट्रस्ट की ओर से आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे 21 मार्च को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। साथ ही 23 से 25 मार्च तक आयोजित होने वाले महोत्सव में भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें,कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री के आगमन की तिथि में बदलाव के बावजूद कुदरगढ़ महोत्सव का उत्साह और भव्यता बरकरार है, अब सभी की नजरें 21 मार्च के कार्यक्रम और उसके बाद शुरू होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव पर टिकी हुई हैं।


Share

Check Also

अंबिकापुर@15 वर्षों से जर्जर पड़ी शिकारी रोड की नाली, रहवासियों ने फिर उठाई आवाज

Share नगर निगम आयुक्त से लगाई गुहार, निरीक्षण के निर्देश; बारिश में जलभराव से बढ़ी …

Leave a Reply