-संवाददाता-
सूरजपुर,19 मार्च 2026 (घटती-घटना)। जिले में अवैध गतिविधियों और चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए सूरजपुर पुलिस ने एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयला चोरी और जेवरात चोरी के मामलों का खुलासा किया है,इन कार्रवाइयों में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और लाखों रुपये का माल बरामद किया गया है,पुलिस की इस सक्रियता से जिले में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।
कोयला चोरी का पर्दाफाश
2 आरोपी गिरफ्तार,वाहन जब्त
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर अवैध कार्यों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में एसईसीएल भटगांव क्षेत्र में कोयला चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की,17 मार्च 2026 की रात को सीएचपी कोयला डम्प साइडिंग में कुछ लोगों द्वारा बाउंड्री के अंदर घुसकर कोयला चोरी किए जाने की सूचना मिली,मामले में थाना भटगांव में अपराध दर्ज कर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए खुशबूद्दीन अंसारी (20 वर्ष) समीउल्ला अंसारी (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया,आरोपियों के पास से ओमनी कार सीजी 14 सीटी 0412 करीब 8 मि्ंटल कोयला कीमत लगभग 8 हजार रुपये बरामद किया गया,पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज सिंह और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
जेवरात चोरी के दो मामलों का खुलासा : 3 आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर पुलिस ने जयनगर और करंजी क्षेत्र में हुई चोरी की दो बड़ी घटनाओं का भी खुलासा किया है।
पहला मामलाः केनापारा में घर से चोरी
9 मार्च 2026 को निकिता गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 फरवरी को घर बंद कर बाहर जाने के दौरान अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए,जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों उमंग गुप्ता (24 वर्ष), बृजलाल सिंह उर्फ रोहित (19 वर्ष) हेमंत देवांगन उर्फ शिवम (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया,आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण पायल,बिछिया,कमरधनी,मांग टीका, बाली सहित कई सामान बरामद किए गए।
दूसरा मामला
करंजी क्षेत्र की चोरी भी सुलझी- पूछताछ में आरोपियों ने एक अन्य चोरी का भी खुलासा किया, उन्होंने ग्राम सोहागपुर में दीपक उर्फ नरेश के घर में घुसकर जेवर चोरी करना कबूल किया,इस मामले में भी पुलिस ने सोने का चैन, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी के सिक्के व अन्य जेवर बरामद किए, दोनों मामलों में कुल मिलाकर करीब 4 लाख रुपये के जेवर जब्त किए गए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur