Breaking News

अम्बिकापुर@नशीले इंजेक्शन तस्करी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर,19 मार्च 2026 (घटती-घटना)। नशीले इंजेक्शन की तस्करी मामले में गांधीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के औरंगाबाद व गया जिले से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई पहले से दर्ज एनडीपीएस प्रकरण में लगातार की जा रही जांच के बाद की गई है। पुलिस के अनुसार, 17 जून 2024 को लटोरी रोड स्थित चठिरमा बैरियर के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध आल्टो कार को रोका गया था। तलाशी में कार से 1500 रेक्सोजेसिक बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन और 1500 एविल इंजेक्शन बरामद किए गए थे। मामले में पकड़े गए आरोपी पंकजधर दुबे से पूछताछ में अंबिकापुर के आरिफ हुसैन और अन्य लोगों को नशीले इंजेक्शन व सिरप बेचने की बात सामने आई। साथ ही यह भी पता चला कि बिहार निवासी रॉकी कुमार से होलसेल में माल लिया जाता था। जांच के दौरान आरिफ हुसैन के औरंगाबाद जेल में बंद होने की जानकारी मिली। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गया (बिहार) से आरोपी रॉकी कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने मेडिकल स्टोर संचालक के माध्यम से नशीले इंजेक्शन सप्लाई करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और सिम भी जप्त किया गया है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@15 वर्षों से जर्जर पड़ी शिकारी रोड की नाली, रहवासियों ने फिर उठाई आवाज

Share नगर निगम आयुक्त से लगाई गुहार, निरीक्षण के निर्देश; बारिश में जलभराव से बढ़ी …

Leave a Reply