गुुजरात और प्रयागराज से पकड़े गए आरोपी,गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिला शामिल
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 मार्च 2026 (घटती-घटना)। निगम के कर्मचारी व उसके पूरे परिवार को झांस में लेकर नकली सोने का बिस्किुट देकर असली सोने का जेवरात लगभग 200 ग्राम व 15 लाख रुपए ठकी की गई थी। ठगी करने वाले तीन महिलाएं थे। जिसमें एक महिला निगम के कर्मचारी के घर पिछले 7-8 वर्षों से घी बेचने के लिए आती थी। निगम कर्मी अपनी बेटी की शादी के लिए जेवरात व रुपए रखे थे। मामले में कोतवाली पुलिस ने गुजरात व प्रयागराज से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20.31 हजार नकद व 2 नग सोने का कंगजन लगभग 100 ग्राम का जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। ममाले का खुलासा करते हुए सीएसपी राहुल बंसल ने बताया कि प्रार्थी 8 मार्च को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि मंजू नाम की महिला करीब 7-8 वर्षों से उसके घर घी बेचने आती थी। जो अपने को राजस्थान किशनगंज की बताती थी। परिचय का फायदा उठाकर महिला होली से पूर्व सोने का बिस्किट लेकर प्रार्थी के घर आई और बोली की घर में शादी है इसका जेवर बनवा दो, प्रार्थी बोला की ठीक है होली बाद बनवा देंगे। इसके बाद महिला होली के बाद 7 मार्च को पुनः उसके घर आई और बिस्किट देकर कही कि आपकी बेटी की शादी में अभी लेट है और मेरे घर में तत्काल शादी है, इस लिए ये सोने का बिस्किट रख लिजिए और अपनी बेटी के लिए जो जेवरात बनवाए हैं उसे और 15 लाख रुपए नकद दे दिजिए। मेरा सोने का बिस्किट आपके जेवरात से ज्यादा कीमत का है। प्रार्थी झांसे में आकर लगभग 200 ग्राम सोने का जेवरात व 15 लाख रुपए दे दिया।
जाने के बाद हुए ठगी का एहसास
जेवरात व रुपए लेने के बाद तीनों महिलाएं प्रार्थी के घर से चले गए। उनके जाने के करीब आधे घंटे बाद प्रार्थी को ठगी की आशंका होने पर वह पास के सोनार दुकान में जाकर जांच कराया जो बिस्किट नकली निकला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा धारा 318(4), 61(2), 3(5) बी. एनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।
गुजरात से दो आरोपी गिरफ्तार
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी राजेश अग्रवाल ने पुलिस की विशेष टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। साइबर सेल व सीसीटीवी फुटेज की मदद जानकारी मिलने पर टीम गुजरात रवाना हुई। वहां मंजू राठौर पति उत्तम राठौर उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम मुकाम गडका,थाना अजीधाम जिला राजकोट गुजरात,हालमुकाम कंपनी बाजार थाना कोतवाली अंबिकापुर व संतोष राठौर आत्मज श्यामजी राठौर उम्र 45 वर्ष साकिन गडका,थाना अजीधाम जिला राजकोट गुजरात को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के कब्जे से 7 लाख 48 हजार रुपए नकद व 1 सोने का कंगन लगभग 50 ग्राम का बरामद किया। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अंबिकापुर लेकर आई।
दो आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार
पुलिस ने अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की तो अन्य आरोपियों को प्रयागराज में होना बताया। पुलिस ने प्रयागराज से आरोपी सुनीता गुजराती पति रवि गुजराती उम्र 35 वर्ष निवासी धांगतरा गुजरात हाल मुकाम भावपुरा थाना करौली प्रयागराज उत्तरप्रदेश व कमला गुजराती पिता पप्पू गुजराती उम्र 45 वर्ष निवासी धांगतरा गुजरात को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 12 लाख 53 हजार रुपये नगद एवं सोने का एक कंगन लगभग 50 ग्राम बरामद किया गया। सभी आरोपियों से कुल 20 लाख 31 हजार रुपये नगद एवं सोने का 2 नग कंगन लगभग 100 ग्राम,4 नग मोबाइल बरामद किया है।
चारो आरोपी जेल दाखिल
आरोपियों ने शेष जेवरात को प्रयागराज में एक सोनार को बिक्री करना बताया। मामले में पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा,सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह,सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह,प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्,प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा,महिला आरक्षक सरस्वती, आरक्षक मनीष सिंह,जितेश साहू, विवेक राय, अशोक यादव, विकास मिश्रा शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur