Breaking News

अम्बिकापुर@तीन दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर संपन्न,169 बच्चों ने लिया प्रशिक्षण

Share


आत्मरक्षा के गुर सीखकर बच्चों में बढ़ा आत्मविश्वास,अतिथियों ने किया सम्मान
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 मार्च 2026 (घटती-घटना)। ताइक्वांडो क्लब पुलिस लाइन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय एडवांस ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर 13 से 15 मार्च तक स्थानीय राजमोहिनी देवी सामुदायिक भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में कुल 169 बच्चों ने भाग लेकर ताइक्वांडो के विभिन्न तकनीकी गुर सीखे। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस दौरान जिला महामंत्री विनोद हर्ष,पार्षद मनोज गुप्ता,विकास पांडे,पूर्व नेता प्रतिपक्ष जन्मेजय मिश्रा और रूपेश दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ क्लब संरक्षक विजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष देवेश वर्मा, पूर्व पार्षद रविंद्र गुप्त भारती, पार्षद अनीता भारती और पत्रकार मनीषा सिन्हा मौजूद रहीं। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में विदिशा के नेशनल रेफरी ध्रुव लोधी और कोरबा की प्रशिक्षक स्नेहा साहू ने बच्चों को ताइक्वांडो की बारीकियां सिखाईं। शिविर में स्थानीय बच्चों के साथ एकलव्य आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय अंबिकापुर व उदयपुर की छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। साथ ही बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए मनोरंजन सत्र भी आयोजित किया गया।
अतिथियों ने प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी खेल है। बच्चों को इसे सीखना चाहिए,ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम का संचालन संतोष दास ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अनिल द्विवेदी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशिक्षक, अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@15 वर्षों से जर्जर पड़ी शिकारी रोड की नाली, रहवासियों ने फिर उठाई आवाज

Share नगर निगम आयुक्त से लगाई गुहार, निरीक्षण के निर्देश; बारिश में जलभराव से बढ़ी …

Leave a Reply