Breaking News

अम्बिकापुर@शराब के नशे में दोस्त की हत्या,शव डबरी में फेंका

Share

साले की मदद से जूट बोरी में डालकर ठिकाने लगाया शव माता-पिता ने खून साफ कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 मार्च 2026 (घटती-घटना)। उदयपुर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव डबरी में फेंकने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की उसके ही दोस्त ने डंडे और टांगी के पासा से हमला कर हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने अपने साले की मदद से शव को जूट की बोरी में डालकर गांव की डबरी में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार हनुमानगढ़ निवासी शीतल 15 मार्च की शाम अपने साथी टेकराम के साथ शादी समारोह में शामिल होने ग्राम पोतका गया था। जिस घर में शादी थी,उसके पड़ोस में रहने वाला प्रमोद शीतल का परिचित था। रात में शीतल प्रमोद के घर बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर प्रमोद ने डंडे और टांगी के पासा से शीतल के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद प्रमोद ने अपने साले राजेश कुमार की मदद से शव को जूट की बोरी में डालकर गांव के पास स्थित डबरी में फेंक दिया।
डबरी के पास मिले थे सबूत : घटना के दूसरे दिन 16 मार्च को ग्रामीणों ने डबरी के पास संदिग्ध स्थिति देखी और पुलिस को सूचना दी। उदयपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंप के माध्यम से डबरी का पानी खाली कराया और शव बाहर निकलवाया। शव की पहचान हनुमानगढ़ निवासी शीतल के रूप में हुई। घटनास्थल से पुलिस ने खून से सनी जूट की बोरी, मोबाइल फोन और गमछा जब्त किया।
माता-पिता ने की साक्ष्य
मिटाने की कोशिश

विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर प्रमोद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली और बताया कि साले राजेश की मदद से शव डबरी में फेंका था। इधर आरोपी को बचाने के लिए उसकी मां पवारो और पिता बहादुर ने घर में गिरे खून के निशान साफ कर गोबर से लिपाई कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी।
चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी प्रमोद (20 वर्ष), राजेश कुमार (20 वर्ष), पवारो (40 वर्ष) और बहादुर (42 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। चारों के खिलाफ धारा 103(1), 238(ए) और 3(5) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply