Breaking News

अम्बिकापुर@इंडसइंड बैंक कर्मचारी ने किश्त के नाम पर हड़पे 7.50 लाख रुपए,एफआईआर दर्ज

Share

अम्बिकापुर,16 मार्च 2026 (घटती-घटना)। इंडसइंड बैंक के एक कर्मचारी पर लोन की किश्त के नाम पर अवैध वसूली कर रुपए धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। बैंक की जांच में करीब 7.50 लाख रुपए के गबन का खुलासा हुआ है। बैंक प्रबंधन की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार इंडसइंड बैंक के मैनेजर अरुण सर्राफ ने गांधीनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि बैंक में कार्यरत कर्मचारी सागीर अहमद ने मार्च 2024 से जनवरी 2025 के बीच वाहन फाइनेंस कराने वाले कई खाताधारकों से लोन की किश्तें नगद में वसूल की है। कर्मचारी ने ग्राहकों से नगद राशि लेने के बाद उन्हें किसी प्रकार की रसीद नहीं दी और न ही उक्त राशि बैंक के ऋण खाते में जमा की। बैंक की जांच में कुल 7 लाख 50 हजार 390 रुपए की गड़बड़ी सामने आई है। मामले का खुलासा तब हुआ जब बैंक की ओर से दोपहिया वाहन फाइनेंस कराने वाले ग्राहकों को किश्त जमा नहीं होने का नोटिस भेजा गया। नोटिस मिलने पर वाहन मालिकों ने बैंक को बताया कि उन्होंने पहले ही किश्त की राशि कर्मचारी सागीर अहमद को नगद में दे दी थी। बैंक की जांच में सामने आया है कि गड़बड़ी छिपाने के लिए जमा पर्चियों और खातों के दस्तावेजों में हेराफेरी की गई। आरोप है कि कूटरचित दस्तावेज तैयार कर गबन की रकम को छिपाने की कोशिश की गई। मैनेजर की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी सागीर अहमद के खिलाफ धारा 316(5) और 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply