लखनपुर,14 मार्च 2026 (घटती-घटना)। धान खरीदी केंद्र पर फर्जी नंबर प्लेट के जरिए अवैध परिवहन का मामला सामने आया है। खाद्य निरीक्षक सतपाल सिंह की सतर्कता और सैटेलाइट जांच से पर्दाफाश हुआ कि 6 फरवरी 2026 को जमगला धान खरीदी केंद्र थाना लखनपुर पर एक ट्रक ने फर्जी तरीके से नंबर प्लेट सीजी 07 ख्स् 0366 लगाकर धान उठाया था। यह ट्रक मारुति राइस मिल, भिट्टी कला के लिए किराए पर लगाया गया था। वाहन मालिक हैप्पी सिंह (पिता गुरुमुख सिंह,निवासी अंबिकापुर) और चालक राम मानिकपुरी (पिता स्वर्गीय बाबूलाल, उम्र 27 वर्ष, निवासी अंबिकापुर) ने मिलकर यह धोखाधड़ी की। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी,अंबिकापुर की जांच में पता चला कि एक ही नंबर प्लेट पर दो अलग-अलग वाहन अवैध रूप से चल रहे थे। ट्रक को दोपहर 2 बजे लखनपुर थाने लाया गया और अभिरक्षा में लिया गया। जांच में सामने आया कि ट्रक में दो चेसिस नंबर उत्कीर्ण थेः रूख्1हृ्रष्ट॥ष्ठङ्ग्यक्क॥॥2731 —कोई रजिस्ट्रेशन नहीं मिला, रूख्1हृ्रष्ट॥ष्ठ1छ्वक्कश्वष्ठ0258 — असली रजिस्ट्रेशन सीजी 15 ष्ठछ्व 9799 (इंजन नंबर ष्टछ्वत्रर्क्क ं107131) से जुड़ा पाया गया। इससे साफ हुआ कि फर्जी नंबर प्लेट सीजी 07 ख्स् 0366 लगाकर वाहन चलाया जा रहा था, जबकि असली नंबर सीजी 15 ष्ठछ्व 9799 था। कोई दस्तावेज मौके पर नहीं दिखाया गया। जिला खाद्य अधिकारी सरगुजा के निर्देश पर थाना लखनपुर में वाहन मालिक हैप्पी सिंह (निवासी गुदरी चौक, चर्च रोड, केदारपुर, अंबिकापुर) और चालक राम मानिकपुरी (निवासी हुसैनी नगर, महामाया मंदिर, कोतवाली अंबिकापुर) के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur