Breaking News

अम्बिकापुर@विद्या मंदिर स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न,बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 मार्च 2026 (घटती-घटना)। शहर के विद्या मंदिर स्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार को उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी,अध्यक्षता कर रहे विद्यया मंदिर के अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्पा सोनी, उपभोक्ता आयोग के सदस्य नवनीकांत दत्ता तथा पार्षद दीपक यादव की उपस्थिति में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढकर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छोटे बच्चों ने गीत ‘दिल बहल जाता है आपके आ जाने से’ पर मनमोहक प्रस्तुति दी, वहीं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘ये तो सच है कि भगवान है’ गीत ने दर्शकों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिली। विद्यालय की प्रधानपाठिका साधना कश्यप ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह विद्यालय विशेष रूप से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। यहां ऐसे बच्चों को भी शिक्षा दी जाती है, जो आर्थिक या पारिवारिक कारणों से पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं। इस अवसर पर पूर्व छात्र मानसी गुप्ता को हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की पूर्व छात्रा आर्या सिंह राजपूत ने किया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply