Breaking News

मनेंद्रगढ़/एमसीबी@नशे और अफीम के मुद्दे पर भाजपा जिला कार्यालय का घेराव, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Share

प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार और अवैध अफीम खेती को लेकर कांग्रेस का आरोप-सरकार पर राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप

-संवाददाता-
मनेंद्रगढ़/एमसीबी,12 मार्च 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ में बढ़ते नशे के कारोबार और हाल ही में सामने आए अफीम की अवैध खेती के मामलों को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला इकाई के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ चैनपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय का घेराव कर विरोध दर्ज कराया, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि राज्य में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जबकि सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल साबित हो रही है।
नशे और अफीम की अवैध खेती को लेकर सरकार पर निशाना- कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हाल ही में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अफीम की अवैध खेती के मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, उनका आरोप था कि इन मामलों में कुछ प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आने के बावजूद भी सरकार सख्त कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास कर रही है, प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसजनों का कहना था कि यदि समय रहते इन मामलों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश में नशे का जाल और तेजी से फैल सकता है, जिसका सबसे अधिक असर युवाओं और समाज पर पड़ेगा।
कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल- जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है,उन्होंने कहा कि अफीम की खेती जैसे गंभीर मामलों के सामने आने के बाद भी यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती है तो यह सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।
राजनीतिक संरक्षण का आरोप-भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि प्रदेश में नशे का कारोबार और अवैध गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मामलों में सख्त कार्रवाई करने के बजाय सरकार कुछ लोगों को राजनीतिक संरक्षण देने का काम कर रही है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में नशे के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी और जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
युवाओं के भविष्य को लेकर जताई चिंता- एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने कहा कि नशे का बढ़ता जाल प्रदेश के युवाओं के भविष्य के लिए खतरा बनता जा रहा है,उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर समस्या को लेकर उदासीन रवैया अपना रही है,उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर लगातार आंदोलन करती रहेगी।
समाज में असुरक्षा का माहौल- पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि प्रदेश में अपराध और नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है,जिससे समाज में असुरक्षा का माहौल बन गया है,उन्होंने कहा कि सरकार को इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाने चाहिए।
अफीम खेती के मामले को बताया शर्मनाक- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि हाल ही में सामने आए अफीम की अवैध खेती के मामले ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है, उन्होंने कहा कि सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय कुछ लोग उन्हें बचाने के प्रयास करते नजर आ रहे हैं,जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
संघर्ष जारी रखने का संकल्प– ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष रामनरेश पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चिरमिरी शिवांश जैन और खड़गवां युधिष्ठिर कमरो ने भी प्रदेश की कानून व्यवस्था को चिंताजनक बताते हुए कहा कि जनता अब सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता– प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव,पूर्व विधायक गुलाब कमरो,एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी,जिला महामंत्री शरण सिंह,रफीक मेमन,पूनम सिंह,बलबीर सिंह,व्यंकटेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश पटेल,शिवांश जैन,सौरव मिश्रा, युधिष्ठिर कमरो,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रूमा चटर्जी, ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला चतुर्वेदी,नीलिमा शामल,सरोज चौधरी,राधा दीवान,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी,आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमोल सिंह मरावी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे, प्रदर्शन के अंत में कांग्रेसजनों ने प्रदेश में नशे के कारोबार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।


Share

Check Also

बैकुण्ठपुर@ नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा का हमला

Share कहा विपक्ष के स्वार्थ ने रोका ऐतिहासिक मौकाबैकुण्ठपुर प्रेसवार्ता में महापौर संजूदेवी राजपूत का …

Leave a Reply