Breaking News

अम्बिकापुर@ब्रह्माकुमारी संस्था में पुण्य स्मृति दिवस कार्यक्रम

Share

अम्बिकापुर,12 मार्च 2026 (घटती-घटना)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अंबिकापुर में 12 मार्च गुरुवार को दादी गुलजार जी जिनका जन्म 1 जुलाई, 1929 के दिन सिंध प्रांत में हुआ बचपन का नाम शोभा था वे ब्रह्माकुमारी संस्था की एक प्रमुख आध्यात्मिक स्तंभ थी उनका पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। सरगुजा संभाग की ब्रह्माकुमारी संचालिका बीके विद्या दीदी,ब्रह्माकुमारी बहनों एवं ब्रह्माकुमार भाइयों के द्वारा उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण अर्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया बीके विद्या दीदी ने दादी जी को भोग स्वीकार कराया एवं सभी को उनका जीवन संस्मरण सुनाया। 9 साल की उम्र में ब्रह्मा बाबा की सानिध्य में योग मार्ग चुना। पवित्रता और निस्वार्थ सेवा की प्रतिमूर्ति दादी जी ने 1969 से 2014 तक अव्यक्त बापदादा की मुरली सुनाने में विशेष रथ के रूप में अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राजयोग, आध्यात्मिकता और आत्म परिवर्तन पर शिक्षा दी। उन्होंने अपना पुराना शरीर 11 मार्च 2021 को त्याग दिया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply