Breaking News

बलरामपुर@शराब के नशे में स्कूल पहुँचे संकुल समन्वयक,मौजूद जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शुरू कर दिया हंगामा

Share

बलरामपुर,11 मार्च 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से शिक्षा विभाग को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। रामानुजगंज विकासखंड के सुंदरपुर प्राथमिक शाला में एक संकुल समन्वयक शराब के नशे में धुत होकर पहुँच गए। जब ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें इस हालत में देखा और विरोध किया, तो समन्वयक महोदय अपनी गलती सुधारने के बजाय डर के मारे रोने लगे और खुद को स्कूल के बाथरूम में बंद कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 3ः30 बजे सुंदरपुर स्कूल के पास बच्चे बाहर खेलते हुए पाए गए, जबकि स्कूल के भीतर कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं था। इसकी सूचना जब ग्रामीणों ने संकुल प्राचार्य को दी, तो उन्होंने पिपपान के संकुल समन्वयक जगदीश सिंह को जांच के लिए मौके पर भेजा। जांच करने पहुँचे जगदीश सिंह खुद ही शराब के नशे में पूरी तरह धुत थे। उन्हें इस अवस्था में देखकर मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों को आक्रामक देख समन्वयक घबरा गए और रोते हुए बाथरूम में जाकर छिप गए। ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। मामला तूल पकड़ते ही बुधवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय कुशवाहा जांच के लिए सुंदरपुर प्राथमिक शाला पहुँचे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जनपद में एक कार्यशाला आयोजित थी।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply