Breaking News

अम्बिकापुर@सीएचसी रामानुजनगर में डॉक्टर सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 मार्च 2026 (घटती-घटना)। संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सरगुजा डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने बुधवार को सूरजपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर सहित कई स्वास्थ्यकर्मी अपने कार्य से अनुपस्थित पाए गए। इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा खंड चिकित्सा अधिकारी को संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण में डॉ. डीके विश्वकर्मा एक दिन,डॉ. आर सिंह दो दिन,स्टाफ नर्स देवकी,एएनएम डी. दुबे,टीके रॉयल एक दिन,पीएन साहू एक दिन,आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुभाष पटेल तथा फार्मासिस्ट ज्ञानेंद्र पांडे तीन दिन से अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा अस्पताल के स्टोर कक्ष में रखी दवाओं पर एक्सपायरी डेट अंकित नहीं मिली।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply