-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 मार्च 2026 (घटती-घटना)। ताम्रकार समाज की बैठक मंगलवार को जोड़ा पीपल स्थित ताम्रकार समाज भवन में आयोजित की गई। बैठक में समाज के उत्थान और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और विवाह जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बिंदुवार विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हर माह के प्रथम सप्ताह के मंगलवार को नियमित बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि समाज के विकास से जुड़े कार्यों पर लगातार चर्चा और निर्णय लिए जा सकें। बैठक में ताम्रकार समाज के युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और समाज के प्रति अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। इस अवसर पर अजय ताम्रकार, अनिल ताम्रकार, आनंद ताम्रकार, अंकित ताम्रकार, अरुण ताम्रकार, संजु ताम्रकार, अनुप ताम्रकार, दिलीप ताम्रकार, अभिषेक ताम्रकार, प्रेम ताम्रकार, संतोष ताम्रकार, संतोष ताम्रकार (करमू), पप्पी ताम्रकार, विशाल ताम्रकार, गौरव ताम्रकार, अनीश ताम्रकार, संदीप ताम्रकार, ओमप्रकाश ताम्रकार, नंदकुमार ताम्रकार, अक्षय ताम्रकार, अंतोष ताम्रकार, रजत ताम्रकार, अनुज ताम्रकार, सारांश ताम्रकार, संतोष ताम्रकार और जितेन्द्र ताम्रकार सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur