Breaking News

सीतापुर@भुगतान नहीं मिलने से नाराज किसानों ने एनएच-43 पर किया चक्का जाम

Share

सीतापुर सहकारी बैंक में दो दिन से भुगतान बदं
-संवाददाता-
सीतापुर,11 मार्च 2026 (घटती-घटना)। सीतापुर सहकारी बैंक में पिछले दो दिनों से किसानों को भुगतान नहीं मिलने से नाराज किसानों ने बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर कुछ समय के लिए चक्का जाम कर दिया। अचानक हुए जाम से मार्ग पर यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया। किसानों के विरोध की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष अनिल निराला उरांव, विधायक प्रतिनिधि श्रवण दास, भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन सदावर्ती तथा वरिष्ठ नेता सुनील गुप्ता मौके पर पहुंचे। इस दौरान एसडीएम रामसिंह ठाकुर और पुलिस प्रशासन की टीम भी जाम स्थल पर मौजूद रही। मौके पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से चर्चा कर उनकी समस्या सुनी और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने समझाइश के बाद कुछ ही मिनटों में चक्का जाम समाप्त कर दिया। किसानों का कहना है कि सीतापुर सहकारी समिति की सीमा (लिमिट) कम होने के कारण भुगतान में दिक्कत आ रही है। उन्होंने समिति की लिमिट कम से कम तीन करोड़ रुपए करने की मांग की, ताकि किसानों को समय पर भुगतान मिल सके और उन्हें बार-बार परेशान न होना पड़े। इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष अनिल निराला उरांव ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर जल्द ही शासन स्तर पर पत्राचार किया जाएगा और समिति की लिमिट बढ़वाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सीतापुर,बतौली,मैनपाट, लुंड्रा,लखनपुर और उदयपुर ब्लॉक का दौरा कर किसानों की स्थिति का जायजा लेने की भी बात कही।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply