Breaking News

अम्बिकापुर@भाथूपारा तालाब में अतिक्रमण का आरोप,पार्षद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Share


अम्बिकापुर,11 मार्च 2026 (घटती-घटना)। शहर के रिंग रोड से लगे भाथूपारा तालाब को पाटकर अवैध अतिक्रमण किए जाने के मामले को लेकर नगर निगम पार्षद शुभम जायसवाल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि भाथूपारा तालाब के कई हिस्सों को वर्षों से पाटकर उस पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इससे तालाब का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। आरोप है कि तालाब के करीब 30 प्रतिशत हिस्से को पाटकर वहां मकान और गैरेज का निर्माण कर लिया गया है। पार्षद का कहना है कि अब कुछ भू-माफिया तालाब के उत्तरी हिस्से को भी पाटकर समतलीकरण कर उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे तालाब का क्षेत्र लगातार कम होता जा रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि तालाब से लगे एक होटल व्यवसायी द्वारा होटल के पीछे स्थित निस्तारी नाले को भी पाटा जा रहा है। यह नाला शहर के बड़े हिस्से का वर्षा जल बहाव मार्ग है। बताया गया कि पिछले वर्ष बारिश के दौरान नाले का बहाव बाधित होने से कुंडला सिटी कॉलोनी में जलभराव की स्थिति बन गई थी। यदि नाले को पूरी तरह पाट दिया गया तो भविष्य में शहर के बड़े हिस्से में बारिश के समय जलभराव की गंभीर समस्या हो सकती है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply