बैकुण्ठपुर,10 मार्च 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ संगठन ने झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ को मजबूत करने की दिशा में नई जिला टीम की घोषणा की है,भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डेय एवं झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह द्वारा जिला संयोजक और सह-संयोजकों की सूची जारी की गई है।
जारी सूची के अनुसार कोरिया जिले में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक रोशन राजवाड़े को बनाया गया है, वहीं सह संयोजक के रूप में अभिजीत दुबे और संतोष यादव को जिम्मेदारी दी गई है, इसके अलावा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में राजेश साहू, विवेक गुप्ता और शिवम जायसवाल को नियुक्त किया गया है, नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संबंधित पदाधिकारियों के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, पार्टी के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नई टीम संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी, भाजपा संगठन ने झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ में ऐसे युवाओं, अनुभवी नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी है, जो लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। इससे पार्टी की संगठनात्मक संरचना को मजबूती मिलने के साथ ही झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में जनसंपर्क और जनहित कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है, पार्टी नेताओं का कहना है कि झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, इसके साथ ही शहरी और अर्धशहरी क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद वर्गों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुंचाने का कार्य भी करेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur