Breaking News

अम्बिकापुर@दो दिन बंद रहेगी पानी की सप्लाई

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 मार्च 2026 (घटती-घटना)। नगर निगम के कुछ क्षेत्रों में दो दिनों तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। नगर निगम के अनुसार मायापुर पम्पिंग स्टेशन में आवश्यक सुधार कार्य किए जाने के कारण कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। निगम के अनुसार 11 मार्च की शाम तथा 12 मार्च की सुबह और शाम को मायापुर पानी टंकी,केदारपुर पानी टंकी,नमनाकला पानी टंकी-1 व 2, मणिपुर पानी टंकी-1 व 2 तथा घुटरापारा पानी टंकी से जुड़े इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply