Breaking News

लखनपुर@गोचर भूमि विवाद को लेकर नवापारा चौक में पूर्व उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन

Share


पंडो जनजाति और भाजपा एसटी मोर्चा का प्रदर्शन,तीर-धनुष के साथ नारेबाजी,जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप…


-संवाददाता-
लखनपुर,10 मार्च 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम नवापारा चौक में मंगलवार 10 मार्च 2026 को गोचर भूमि विवाद को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का पुतला दहन किया गया। यह प्रदर्शन पंडो जनजाति के लोगों तथा भाजपा मंडल कुन्नी के एसटी मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। मिली जानकारी के अनुसार दो-तीन दिन पहले जमीन को लेकर दिए गए बयान से नाराज पंडो समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि जिस जमीन को गोचर बताया जा रहा है,उसे उनके पूर्वजों ने वर्षों पहले जंगल काटकर खेती योग्य बनाया था। समाज के लोगों का कहना है कि कई पीढिय़ों से वे इसी जमीन पर खेती-किसानी कर जीवन यापन कर रहे हैं और अब जबरन जमीन छीनने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि राजाकटेल गांव में पंडो समाज के आदिवासियों की जमीनों पर कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा किया गया है। इस मामले में जमीन वापस दिलाने की मांग को लेकर पंडो समाज के लोगों ने पूर्व में कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन भी सौंपा था। मंगलवार दोपहर लगभग 3.05 बजे नवापारा चौक, मुख्य मार्ग एनएच-130 के समीप पंडो समाज और भाजपा एसटी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘टी.एस. बाबा मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। कई प्रदर्शनकारी पारंपरिक तीर-धनुष लेकर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए कहा कि टीएस सिंहदेव स्वयं गांव आकर जमीन की वास्तविक स्थिति देखें कि वह गोचर भूमि है या उनके पूर्वजों द्वारा तैयार की गई खेती योग्य जमीन। प्रदर्शन में राजाकटेल गांव से आए पंडो समाज के लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे। इनमें संनमान पंडो, दरोगा राम पंडो, रतन राम पंडो, लाल गुलाब पंडो,तीजों बाई पंडो,रतीयानो पंडो,सुधियारो पंडो सहित लगभग 30 से 35 महिला-पुरुष उपस्थित थे। वहीं भाजपा मंडल कुन्नी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें एसटी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी पैंकरा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्र भगत,एसटी मोर्चा महामंत्री रविकांत उरांव,एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुखसाय पोर्ते, मंडल अध्यक्ष कुन्नी रवि महंत, मंडल महामंत्री विक्रम सिंह, आरकेएस यादव सहित करीब 45 से 50 कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुतला दहन और नारेबाजी का कार्यक्रम लगभग 3.12 बजे समाप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। एसडीओपी तुल साय पट्टावी,थाना प्रभारी लखनपुर अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे, वहीं नायब तहसीलदार उमेश तिवारी भी मौके पर मौजूद थे।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply