Breaking News

अम्बिकापुर@वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दुर्गा प्रसाद माहुले का निधन मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया पार्थिव शरीर

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 मार्च 2026 (घटती-घटना)। डीसी रोड निवासी एवं माहुले क्लिनिक के संचालक,वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दुर्गा प्रसाद माहुले का 7 मार्च को अंबिकापुर के लाइफ लाइन अस्पताल में निधन हो गया। वे करीब 78 वर्ष के थे। उनके निधन से शहर के चिकित्सा जगत और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। डॉ. माहुले क्षेत्र के प्रतिष्ठित,सेवा भावी और मिलनसार चिकित्सक के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक चिकित्सा सेवा को समाज सेवा का माध्यम बनाते हुए हजारों लोगों का उपचार किया और समाज में विशेष स्थान बनाया। डॉ. माहुले ने जीवनकाल में ही अपने पार्थिव शरीर को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर को दान करने का निर्णय लिया था। उनके निधन के बाद उनके सुपुत्र अभिनव माहुले ने पिता की इच्छा के अनुसार पार्थिव शरीर को चिकित्सा शिक्षा एवं शोध कार्य के लिए मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया। मेडिकल कॉलेज में प्रभारी अधिष्ठाता एवं एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. रंजना सिंह आर्या ने विधिवत कार्रवाई कर देह प्राप्ति की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान विभाग के चिकित्सा शिक्षक डॉ. परमानंद अग्रवाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
देहदान से बढ़ रही जागरूकता
मेडिकल कॉलेज के अनुसार वर्तमान में अध्ययन और शोध कार्य के लिए कुल 12 देह उपलब्ध हैं। अब तक विभाग को देहदान के रूप में यह चौथी देह प्राप्त हुई है। डॉ. माहुले का देहदान का निर्णय समाज के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण माना जा रहा है,जिससे देहदान के प्रति जागरूकता बढऩे की उम्मीद है।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply