Breaking News

अम्बिकापुर@अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्थान में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम

Share


आध्यात्मिक शक्ति और सकारात्मक सोच से नारी सशक्तिकरण संभव : बीके विद्या दीदी
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 मार्च 2026 (घटती-घटना)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, अंबिकापुर में नारी शक्ति के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय की चिकित्सक डॉ. रूपल ठाकुर,पीजी कॉलेज की सहायक प्राध्यापक डॉ. रश्मीत कौर,जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह,प्रोफेसर डॉ. रश्मि चरियानी,बलरामपुर की सीईओ नयनतारा, सामाजिक कार्यकर्ता मीरा शुक्ला,सरस्वती शिशु मंदिर की प्राचार्य मीरा साहू,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता वंदना दत्ता,शिल्पा अग्रवाल तथा ब्रह्माकुमारी संचालिका बीके विद्या दीदी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी संचालिका सरगुजा संभाग की बीके विद्या दीदी ने कहा कि नारी स्नेह, करुणा, त्याग और बलिदान की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचानने और सकारात्मक सोच के साथ आत्मबल बढ़ाने की आवश्यकता है। आध्यात्मिक शक्ति और राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से जीवन में दिव्यता और आत्मविश्वास विकसित किया जा सकता है।
आध्यात्मिक शक्ति से मिलती है मानसिक शांति
सीईओ नयनतारा ने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक शांति के लिए आध्यात्मिक ज्ञान और योग की आवश्यकता है। योग के माध्यम से चेतना जागृत होती है और व्यक्ति सही निर्णय लेने में सक्षम बनता है। जिला चिकित्सालय की डॉ. रूपल ठाकुर ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सकारात्मक सोच और परमात्मा पर विश्वास जीवन को संतुलित बनाता है। सामाजिक कार्यकर्ता मीरा शुक्ला ने कहा कि महिला और पुरुष समाज रूपी गाड़ी के दो पहिए हैं। सकारात्मक सोच और आत्म परिवर्तन से ही परिवार और समाज में समरसता आ सकती है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों
ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में अदिति और परी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि दुर्गा अग्रवाल ने भजन प्रस्तुत किया। बी.के. पुष्पा ने प्रतिभागियों के लिए विशेष गतिविधि कराई। कार्यक्रम की शुरुआत बहन परी के शक्ति तांडव नृत्य से हुई। कार्यक्रम में शहर के अनेक नागरिकों के साथ लगभग 200 महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन बीके प्रतिमा ने किया, जबकि अंत में मीरा साहू ने आभार व्यक्त किया।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply