Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अम्बिकापुर@अफीम की खेती को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला

Share


दुर्ग के समोदा गांव में 10 एकड़ में अफीम की खेती का मामला,दोषियों पर कार्रवाई और गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 मार्च 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा में कांग्रेस नेताओं ने दुर्ग जिले में सामने आए अफीम की खेती के मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद नशे का अवैध कारोबार तेजी से बढ़ा है और इसे सरकारी संरक्षण मिल रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में लगभग 10 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी। इस मामले की जानकारी गांव के सरपंच ने पुलिस को दी थी। मामले के सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने वहां बड़े पैमाने पर अफीम की खेती देखी। उन्होंने आरोप लगाया कि इतने बड़े स्तर पर अफीम की खेती बिना सरकारी संरक्षण के संभव नहीं है। जिस जमीन पर यह खेती की जा रही थी, उसका मालिक पहले भारतीय जनता किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष रह चुका है।
सरकार पर लगाया संरक्षण का आरोप : कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। सरकार बनने के बाद से जुआ, सट्टा और नशे जैसे अवैध कारोबार तेजी से फैल रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और राजनीतिक लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रदेश के गृहमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग भी की गई है। पत्रकार वार्ता के दौरान द्वितेन्द्र मिश्रा,हेमंत तिवारी, इरफान सिद्दिकी सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply