-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 मार्च 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की भांति इस माह की 7 तारीख को चावल महोत्सव के साथ ‘रोजगार दिवस’ और ‘आवास दिवस’ का आयोजन किया गया । इस अवसर योजना से संबधित महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताया गया जिसमें प्रमुख रुप से आजीविका डबरी के लाभ के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा आवास की लंबित किश्तें और महात्मा गांधी नरेगा की लंबित मजदूरी भुगतान की राशि की जानकारी ग्रामीणजनों को दी गई तथा युक्तधारा पोर्टल के तहत संतृप्तता आधारित शत प्रतिशत ग्राम पंचायतों की आदर्श प्लानिंग, त्र्रस् द्यशद्दद्बठ्ठ अप्रूवल ही ङ्कख्-त्र क्र्ररू त्र के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई । साथ हितग्राहियों को निर्धारित समय-सीमा में आवास पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया। इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत अमलभिट्टी मे रोजगार दिवस के साथ आवास दिवस और आवास चौपाल का भी आयोजन किया गया उनको योजना की जानकारी दी गई साथ में जिनके द्वारा आवास निर्माण कार्य समय मे पूरा किया उनको फल देकर सम्मानित भी किया गयास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के टोल फ्री नंबर 1800-233-1290 की जानकारी भी दी गई,ताकि हितग्राही अपनी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संपर्क कर सकें। इस अवसर पर जनपद सीईओ,कार्यक्रम अधिकारी,ब्लाक समन्यवक,तकनीकी सहायक,ग्राम पंचायत के सचिव,सरपंच,उप सरपंच, रोजगार सहायक,महिला समूह की दीदी,ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur