Breaking News

अम्बिकापुर@घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार

Share


बतौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई,नगदी व चांदी के जेवर सहित करीब 15 हजार का सामान बरामद
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 मार्च 2026 (घटती-घटना)। थाना बतौली क्षेत्र में घर में घुसकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि और चांदी के जेवर सहित करीब 15 हजार रुपए का मशरूका बरामद किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड और लोहे का डाई भी जप्त किया गया है। पुलिस के अनुसार झरगवां मेनरोड निवासी राजेश गुप्ता ने 7 मार्च को थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि 6 मार्च की शाम करीब 6 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित बाहर गए थे। रात करीब 10 बजे वापस लौटने पर देखा कि घर के सामने चैनल गेट और दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर बेडरूम में पहुंचने पर दो युवक आलमारी तोडकर नगदी और जेवर निकाल रहे थे। यह देख उन्होंने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर लोगों को मदद के लिए बुलाने की कोशिश की। इसी बीच दोनों आरोपी खिडकी के रास्ते निकलकर घर के पीछे का दरवाजा तोडकर फरार हो गए। बाद में सामान की जांच करने पर एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी बिछिया और नगदी रकम गायब मिली। कुल मशरूका करीब 15 हजार रुपए बताया गया। मामले में थाना बतौली में अपराध क्रमांक 30/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए), 331(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश की गई। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विवेक मरावी (21 वर्ष) और मुकेश मरावी (20 वर्ष) निवासी देवरी डुमरपारा थाना बतौली बताया। दोनों ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 8350 रुपए नगद, चांदी की पायल और बिछिया बरामद की। साथ ही चोरी में प्रयुक्त लोहे का रॉड और लोहे का डाई भी जप्त किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह तथा आरक्षक जितेश साहू, मनीष सिंह, डॉग स्क्वाड और थाना बतौली के अन्य पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply