Breaking News

अम्बिकापुर@एक घंटे में किडनी व पित्त की थैली का सफल ऑपरेशन,मरीज स्वस्थ

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर, 07 मार्च 2026 (घटती-घटना)। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने जटिल ऑपरेशन कर मरीज को राहत दी। जानकारी के अनुसार कुंती यादव (39 वर्ष),निवासी तुंगुरी, सरगुजा के बाएं किडनी में लगभग 2.2 सेमी का बड़ा पथरी था और पित्त की थैली में भी कई पत्थर (लेप्रो कोलेसिस्टेक्टॉमी) पाए गए थे। मरीज पिछले दो वर्षों से पेट दर्द से परेशान थी। बताया गया कि अन्य अस्पताल में उपचार के लिए लगभग एक लाख रुपये का खर्च बताया गया था। इसके बाद मरीज का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने एक साथ दोनों ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। 3 मार्च को करीब एक घंटे के भीतर दोनों ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए और बिना किसी जटिलता (कॉम्पि्लकेशन) के ऑपरेशन पूरा हुआ। वर्तमान में मरीज पोस्ट ऑप वार्ड में भर्ती है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इस सफल ऑपरेशन में डॉ. आरसी आर्य का विशेष सहयोग रहा। टीम में डॉ. पी.आर. शिवहरे, डॉ. मनोज भारती,डॉ. राजू पी.,डॉ. निधिशा शामिल थे। एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. पार्थ सारथी पटेल और डॉ. गुंजन ने संभाली। वहीं स्टाफ नर्स रोज सिस्टर सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply