Breaking News

अम्बिकापुर@आग से झुलसी महिला की मौत,मायके पक्ष ने पति पर पेट्रोल डालकर जलाने का लगाया आरोप

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 मार्च 2026 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम हसुली में आग से झुलसी एक महिला की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने महिला के पति पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हिमांशी 21 वर्ष निवासी ग्राम हसुली की शादी करीब चार वर्ष पहले रामलाल से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी।
बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था और पति द्वारा मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है। गुरुवार को हिमांशी आग से झुलस गई थी। परिजन ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसकी मां सुशीला ने आरोप लगाया कि उसके दामाद ने पेट्रोल डालकर बेटी को आग लगा दी। वहीं पति रामलाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घटना के समय वह गांव में घूमने गया था। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी आग से जल गई है। इसके बाद वह घर पहुंचा और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आया। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply