Breaking News

अम्बिकापुर@पड़वा को पीट-पीटकर मारने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Share


डंडा व पत्थर से हमला कर की थी पशु की हत्या,पुलिस ने किया सामान जब्त
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 मार्च 2026 (घटती-घटना)। मणिपुर थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है। पड़वा को डंडा और पत्थर से मारकर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मठपारा निवासी मोहरलाल यादव ने 26 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी की रात उनके मवेशी घर के पास बंधे हुए थे। इसी दौरान एक पड़वा खुला हुआ था।
रात में गांव के ही पनेश्वर मुण्डा और विकास मुण्डा उसे डंडा और पत्थर से दौड़ा-दौड़ाकर मारने लगे। पड़वा के चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहरलाल की पत्नी बाहर आई तो उसने दोनों आरोपियों को पशु को पीटते हुए देखा। रोकने पर आरोपियों ने उससे गाली-गलौज भी की। गंभीर चोट लगने से बाद में पड़वा की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने धारा 325 बीएनएस, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों विकास मुण्डा (25) और परमेश्वर उर्फ पनेश्वर मुण्डा (27) निवासी मठपारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा और पत्थर का टुकड़ा भी जब्त किया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सी.पी. तिवारी, एएसआई अनिल पाण्डेय सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply