Breaking News

अम्बिकापुर@पण्डो जनजाति की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप….

Share

  • कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
  • कूट रचना कर नाम दर्ज कराने,जातिसूचक गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने
  • का आरोप,भारतीय न्याय संहिता और एट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज करने की मांग


-संवाददाता-

अम्बिकापुर,06 मार्च 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मांजा, मोहल्ला राजाकटेल से पण्डो समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक सरगुजा को ज्ञापन सौंपकर माँग रखी है कि अति विशेष संरक्षित जनजाति पण्डो समाज के लोगों की भूमि को कूट रचना कर अवैध नाम दर्ज कराने वाले,जाति सूचक गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाले लोगों पर अपराध पंजीबद्ध की जाए । पण्डो जनजाति के लोगों ने जमील अहमद पिता गुलबहार,शकील अहमद पिता गुलबहार,समीम अहमद पिता गुलबहार,गुलबहार अहमद पिता अज्ञात,नसीम पिता सधुरन,खुरशीद पिता मुबारक,कबीर पिता मुबारक,असलम पिता कबीर,मोहम्मद जमील माता टुकली,खुरशीद पिता हुसैन,बाबर पिता हुसैन,मोहताब पिता जहुर,निसार पिता अज्ञात,सुल्तान पिता अज्ञात, रफिक पिता अज्ञात,ताहिर पिता अज्ञात,एनुल पिता अज्ञात,बबलु खान पिता एनुल, सैनुल पिता ताहिर, हुसैन,हसन,सहाजन, सफिक, रजाक,परवेज आलम,इत्याज अंसारी पिता उसमान अंसारी,खुदबुद्दीन, असमो मोहम्मद अंसारी,कुरबान एवं अन्य व्यक्तियों पर आरोप लगाया है कि वे अति विशेष संरक्षित जनजाति के अंतर्गत आते हैं और वर्तमान में आरोपीगण द्वारा किये जा रहे गंभीर अन्याय और उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए आवेदन में उन्होंने कहा है कि वे परिवार सहित कई पीढि़यों से अपनी राजाकटेल की पैतृक भूमि पर निवास करते आ रहे हैं तथा उनके जीवन-यापन का मुख्य आधार कृषि है। यह अत्यंत गंभीर और चिंताजनक विषय है कि राजाकटेल में निवासरत अनावेदक गण द्वारा आवेदक गण की पारिवारिक पैतृक भूमि के संबंध में कूट रचना कर एवं जाल-साजी करते हुए बलपूर्वक राजस्व अभिलेखों में कुछ अनावेदक गण द्वारा अपना नाम दर्ज करा लिया गया है। जब पण्डो जनजाति के लोग द्वारा अनावेदक गण से भूमि पर किए गए कब्जे को खाली करने की बात की जाती है तो आरोपी गण द्वारा एक राय एवं संगठित होकर उन्हें जान से मारने की धमकी और जातिसूचक गाली देते हुए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जाता है । पण्डो जनजाति के लोगों ने बताया कि आरोपियों द्वारा गांव के कई पण्डो जाति के लोगों की काबिज काश्त भूमि पर भी जबरन कब्जा कर लिया गया है जिस पर शासन द्वारा वन अधिकार पट्टा दिया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से विस्तृत जांच करते हुए अनावेदक गण के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं एट्रोसिटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध दर्ज करने की माँग की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय उपस्थित होने वालों में लाल गुलाब,संजय,श्रीमती हीरामती,फुल सुन्दरी,रतियानो, विरोधन पण्डो, सलमान पण्डो,रतन पण्डो,दरोगा, शिवप्रसाद, मुन्ना, शिवचरण सहित पण्डो जनजाति के अन्य लोग उपस्थित थे ।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply