Breaking News

जशपुर@छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बस पलटने से छह की मौत,नौ गंभीर

Share


जशपुर,06 मार्च 2026 । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और घटनास्थल पर एम्बुलेंस भेजी गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की ओर से सभी घायलों के बेहतर इलाज के लिए तत्काल निर्देश दिए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही।
मुख्यमंत्री की पत्नी ने अस्पताल में घायलों से की मुलाकात
इधर हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या देवी साय भी कुनकुरी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों को सभी घायलों के बेहतर इलाज तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री साय ने जताया दुःख
सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन से मन अत्यंत व्यथित है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे तथा उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। ‘


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply