अम्बिकापुर, 03 मार्च 202६ (घटती-घटना)। शहर में मामूली कार टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि सडक पर ही ईंट, पत्थर और डंडे चलने लगे। घटना 25 फरवरी की दोपहर बनारस रोड और साईं मंदिर मार्ग के पास की है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, तोडफ़ोड़ और नगदी गायब करने का आरोप लगाया है। जयस्तंभ चौक निवासी शाकीब अशरफ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रेलवे स्टेशन अजिरमा से पत्नी को लेकर लौटते समय अमृत तुल्य होटल के पास उनकी कार का हल्का स्पर्श हिमांशु भगत की कार से हो गया। आरोप है कि इसके बाद पीछा कर उनकी कार को टक्कर मारी गई, जिससे वाहन खंभे से जा टकराया। उन्होंने कांच फोडऩे, मारपीट करने और 10 हजार रुपए सहित दस्तावेज से भरा पर्स गायब होने का आरोप लगाया है। वाहन को करीब 3 लाख रुपए का नुकसान बताया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष से हिमांशु भगत ने भी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि स्कोडा कार चालक ने पहले उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और बाद में मारपीट की। उनका कहना है कि कार में रखा कैमरा और 50 हजार रुपए गायब हो गए। पुलिस दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur