Breaking News

अम्बिकापुर@ रंगों का त्योहार होली आज…लोगों ने की नेचुरल रंग व गुलाल की खरीददारी

Share


म्बिकापुर,03 मार्च 2026 (घटती-घटना)। रंगो का त्योहार होली को लेकर लोगों में विशेष इंतजार रहता है। इस वर्ष होली 4 मार्च को मनाया जाएगा। इससे पूर्व 2 मार्च की देर रात विधिविधान से होलिका दहन किया गया। आधी रात के बाद होलिका दहन होने व मंगलवार को चंद्रग्रहण होने के कारण होली एक दिन बाद 4 मार्च को मनाया जाएगा। इसे लेकर बाजार में तैयारियां और रौनक बढ़ गई है। शहर में जगह-जगह पिचकारी,रंग-गुलाल व अन्य सामानों की दुकानें सजी है। होली की खरीदारी को लेकर लोग अभी से काफी उत्साहित रहा। इस बार लोगों में गुलाल की खरीद को लेकर काफी जागरुकता देखी जा रही है। लोग साधारण और केमिकल युक्त गुलाल की जगह पर बिना केमिकल का नेचुरल गुलाल अधिक खरीद रहे हैं। वहीं इस वर्ष विभिन्न प्रकार के फूल व भाजी से निर्मित अबिर गुलाल भी बाजार में उपलब्ध है। हालांकि यह अन्य अबिर-गुलाल से थोड़ी महंगी है पर पूरी तरह नेचुरल है। इससे त्वचा पर किसी तरह का नुकसान नहीं होने की बात कही जा रही है। पिचकारियों की बात करें तो दुकानों पर मिल रही कई प्रकार की पिचकारियां बच्चों को खूब लुभा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम : अंबिकापुर शहरी क्षेत्र में विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,17 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से सुरक्षित रखने …

Leave a Reply