Breaking News

अम्बिकापुर,@अवैध सट्टा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Share


बैंक खाते उपलब्ध कराकर करता था लेन-देन,दो मोबाइल जब्त
अम्बिकापुर,02 मार्च 2026 (घटती-घटना)।
ऑनलाइन सट्टा प्रकरण में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने बैंक खाते और सिम उपलब्ध कराकर सट्टे की रकम के लेन-देन में सहयोग कर रहा था। कोतवाली थाना अंबिकापुर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी मुजाहिद अली खान (26) निवासी नावागढ़, अंबिकापुर ने अपने नाम से सिम और बैंक खाते खुलवाकर पूर्व गिरफ्तार आरोपी आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा को उपलब्ध कराए थे। जांच में सामने आया कि इन्हीं खातों के माध्यम से ऑनलाइन सट्टे की रकम का लेन-देन किया जाता था। आरोपी ने इसके एवज में बड़ी रकम प्राप्त की, जिससे उसने आईफोन 16 प्रो और रेडमी कंपनी का मोबाइल खरीदा। दोनों मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। गौरतलब है कि इस मामले में पूर्व में मुख्य आरोपी आयुष सिन्हा को गिरफ्तार कर उसके पास से नगदी, आभूषण और एक फॉर्च्यूनर कार जब्त की गई थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply