Breaking News

अम्बिकापुर@आ.जाति सेवा सहकारी समिति केरजू में 1.92 करोड़ से अधिक की फर्जी ऋण आहरण मामला उजागर

Share

8 अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज के निर्देश
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 मार्च 2026 (घटती-घटना)। आ.जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित केरजू में फर्जी ऋण वितरण एवं आहरण का गंभीर मामला सामने आया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर की अध्यक्षता में गठित संयुक्त जांच दल द्वारा की गई जांच में 127 किसानों के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कर कुल 1,92,82,006 रुपये (एक करोड़ बयानवे लाख बयासी हजार छह रुपये) का अवैध आहरण किया जाना पाया गया है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर तत्कालीन प्राधिकृत अधिकारी श्री मदन सिंह, श्री जोगी राम, श्री सैनाथ केरकेट्टा (वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एवं प्राधिकृत अधिकारी), श्री भूपेन्द्र सिंह परिहार (तात्कालिक शाखा प्रबंधक), श्री शिवशंकर सोनी (सहायक लेखापाल), श्रीमती ललिता सिन्हा (कैशियर), श्री सुमित कुमार (सामान्य सहायक) एवं श्री दीपक कुमार चक्रधारी (कम्प्यूटर ऑपरेटर) को उक्त अनियमितता के लिए दोषी पाया गया है। उपरोक्त प्रकरण में कुल 8 संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराने की कार्यवाही कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने दी है। साथ ही संबंधित थाना में अपराध पंजीबद्ध कर एफ.आई.आर. की प्रति अधो हस्ताक्षरकर्ता को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply