–संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 मार्च 2026 (घटती-घटना)। रंगों का त्यौहार होली 4 मार्च को मनाया जाएगा। इसे लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बाजार पूरी तरह से रंग-गुलाल व तरह-तरह के पिचकारी से सज चुका हंै। हिन्दू रीति- रिवाज में होलिका दहन का विशेष महत्व माना गया है। शहर के जगह-जगह होलिका दहन की तैयारी की गई है थी। रात 2 बजे के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया गया। गौरतलब है कि रंगो का त्योहार होली इस वर्ष 4 मार्च को पूरे संभाग में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। होली को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। लोगों ने होली की खरीदारी पूर्व से ही शुरू कर दी है। होलिका दहन 2 मार्च को विधिविधान से किया गया। होलिका दहन को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। पूरे दिन लोगों ने जगह-जगह होलिका की पूजा अर्चना कर पूरे साल घर परिवार में शांति व खुशहाली की कामना की। 3 मार्च को सायं 6 बजे से 6.47 बजे तक खंडग्रास चंद्रग्रहण रहेगा। चंद्रग्रहण का सूतक काल 3 मार्च को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होकर सायं 6.47 बजे ग्रहण मोक्ष तक प्रभावी रहेगा। इस लिए इव वर्ष होली 4 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं जिला प्रशासन ने सौहार्द्र के साथ होली मनाने की अपील की है। ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घाटना न हो सके। वहीं होली को लेकर बाजार पूरी तरह गुलजार रहा। शहर के घड़ी चौक,थाना चौक,गुदरी बाजार,देवीगंज रोड, स्कूल रोड सहित अन्य स्थानों पर व्यावसायियंो ने होली के सामान बेचने के लिए आकर्षक तरीके से दुकान सजा कर रखी थी। गुरुवार को दिन भर लोगों ने होली की खरीदारी की। होली की खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने कहा कि इस वर्ष होली पर महंगाई का असर दिख रहा है। पिचकारी,रंग,गुलाल,अबीर महंगे बेचे जा राहे हैं। वहीं व्यावसायियों का कहना है कि हर सामान थोक व्यापारियों द्वारा महंगा दिया गया है। इस कारण हम लोगों को महंगे दामों पर बेचना मजबूरी है। होली के अवसर पर फाग गीत गाया जाता है। हालांकि यह परंपरा अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। पर ग्रामीण क्षेत्र में यह फाग गीत गाने की परंपरा अभी भी है। लोगों ने होली के सप्ताह भर पूर्व से ही फाग गीत गाए जा रहे हैं। लोग मंडली बनाकर ढोल-नगाड़ों की धून पर फाग गीत गाते हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur