Breaking News

खड़गवां,@ खड़गवां से प्रदेश स्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का भव्य शुभारंभ

Share


खड़गवां,01 मार्च 2026 (घटती-घटना)। सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ प्रदेशव्यापी जंग की औपचारिक शुरुआत आज खड़गवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हुई, जिला स्वास्थ्य विभाग एमसीबी द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल उद्बोधन से हुआ,समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।
पोलियो उन्मूलन की तर्ज पर कैंसर से मुक्ति का संकल्प
मंत्री ने कहा कि जैसे पोलियो उन्मूलन अभियान ने देश को एक बड़ी बीमारी से मुक्त किया,वैसे ही यह एचपीवी टीकाकरण भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में भारी कमी लाएगा,एक बालिका के टीके की लागत लगभग 4000 है, जिसे सरकार पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध करा रही है। संपूर्ण खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है,उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार गर्भाशय एवं स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से महिलाओं को मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है और यह अभियान उसी दिशा में एक सशक्त पहल है।
जनसहभागिता से बनेगा अभियान सफल
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी,मितानिन बहनें,जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। विशेषज्ञों का मानना है कि इस अभियान की सफलता के लिए जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है,अभिभावकों को यह समझाना जरूरी है कि टीकाकरण सुरक्षित और प्रभावी है तथा यह बालिकाओं के भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा विषय है,खड़गवां से प्रारंभ हुआ यह प्रदेश स्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान महिला स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा, सरकार,स्वास्थ्य विभाग और समाज के संयुक्त प्रयास से यह पहल आने वाले समय में हजारों बालिकाओं के सुरक्षित और स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव रखेगी।
ऐतिहासिक पहल : कैंसर के विरुद्ध सशक्त कदम
एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार समय पर टीकाकरण से इस घातक बीमारी से बचाव संभव है, इसी उद्देश्य से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए यह टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि बचाव को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में सर्वाइकल कैंसर की दर में उल्लेखनीय कमी लाई जाए।
खड़गवां बना पहला टीकाकरण केंद्र
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खड़गवां टीकाकरण केंद्र का फीता काटकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया, इस अवसर पर खड़गवां क्षेत्र की पाँच बालिकाओं को सर्वप्रथम एचपीवी टीका लगाया गया, ये बालिकाएँ प्रदेश में इस अभियान की पहली लाभार्थी बनीं, मंत्री ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जिले में 4000 बालिकाओं का लक्ष्य
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खरे ने बताया कि जिले में लगभग 4000 बालिकाओं को चिन्हित किया गया है,जिनका चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी बीमारी में इलाज से अधिक बचाव महत्वपूर्ण है। जागरूकता और टीकाकरण के माध्यम से इस बीमारी की रोकथाम की जा सकती है।
स्वास्थ्य मंत्री का संबोधन
अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि खड़गवां प्रदेश का पहला टीकाकरण केंद्र बनकर गौरव का विषय बना है, उन्होंने मितानिन बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस अभियान की जानकारी पहुंचाएं, उन्होंने कहा कि प्रदेश की माताएं-बहनें वर्षों से कैंसर जैसी बीमारियों से जूझ रही हैं और यह अभियान उनके स्वस्थ जीवन की दिशा में एक मजबूत कदम है, प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने इसे महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशील पहल बताया।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply